हिमाचल : पिता के साथ हुई बहस तो इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By: Ankur Wed, 23 June 2021 5:45:34

हिमाचल : पिता के साथ हुई बहस तो इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया जहां पिता के साथ हुई बहस में इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर डाली। पुलिस थाना शाहपुर के तहत मछियाल में यह वारदात हुई जिसमें पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। बीएमओ सिविल अस्पताल शाहपुर हरिंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और पैसों के लिए हर रोज परिवार के साथ झगड़ा करता था। पिता-पुत्र में यह विवाद पैसों को लेकर हुआ था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान सुनील कुमार (45) निवासी मछियाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सुनील कुमार की अपने पिता के साथ बहस हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि बेटे ने तैश में आकर अपने ही पिता कुशाल सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना शाहपुर ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुशाल सिंह पूर्व सैनिक थे। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर हत्या का आरोपी सुनील कुमार भी शादीशुदा है। आरोपी कोई कामधंधा नहीं करता था।

ये भी पढ़े :

# कबाड़ीवाले के पास मिले भारतीय सेना के 6 हेलिकॉप्टर, सच्चाई ने कर दिया सभी को हैरान

# शादी के बाद सुहागरात पर हुआ ऐसा खुलासा कि ठनक गया दूल्हे का माथा

# कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं श्रुति हासन, वायरल हो रही फोटो

# बिहार में निकली ऑफिसर पदों पर सरकारी नौकरियां, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

# NIELIT में निकली बेहतरीन नौकरियां, सैलेरी 1,12,400 रूपये प्रतिमाह तक

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com